रायपुरक्राइमछत्तीसगढ

ऐसी लत लगी जुआ खेलने की , कैशियर ने कंपनी को लगा दिया लाखों का चूना, अब फरार, तलाश में पुलिस

रायपुर न्यूज़ धमाका /// शहर के एक मोटर कंपनी के कैशियर पर 18 लाख रुपए के गबन का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि कैशियर को जुआ खेलने की लत थी. कंपनी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 408 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अजय गुप्ता बलौदाबाजार का रहने वाला है। 2018 से शिवनाथ मोटर्स कंपनी में कैशियर के पद पर कार्यरत था. जांच में पता चला कि जो ग्राहक कंपनी में आते थे, उनकी रसीद काट देता था. जिसके बाद आरोपी उक्त रशीद को रद्द कर देता था. वहीं अजय गुप्ता के द्वारा 18 लाख रुपए से अधिक रकम की हेराफेरी का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन जुआरी है, और पूरी रकम वह जुआ खेलकर हार गया है. बहरहाल आरोपी के खिलाफ 408 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!