रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ बीजेपी में सांगठनिक बदलाव, कोर ग्रुप में तीन नए चेहरे शामिल, देखिए सूची

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में बड़ा सांगठनिक बदलाव किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह परिवर्तन संभवत: नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए किया है

रायपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने बड़ा बदलाव सांगठनिक बदलाव किया गया है। इसके अंतर्गत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य कोर कमेटी का गठन किया है। कोरग्रुप में वित्त समिति, प्रदेश चुनाव समिति, अनुशासन समिति का गठन किया गया है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि कोर ग्रुप में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी, बिलासपुर सांसद अरुण साव, पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहिले, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और पूर्व मंत्री केदार कश्यप शामिल किए गए हैं।

समिति के नए सदस्य के रूप में गौरीशंकर अग्रवाल, केदार कश्यप और अरुण साव को जगह मिली है। इसी तरह, विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नवीन भी शामिल किए गए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!