श्रीनगरदेश

श्रीनगर : अमित शाह ने हटवाई बुलेटप्रूफ शील्ड

श्रीनगर न्यूज़ धमाका /// श्रीनगर में एक जनसभा को संबोधित करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बुलेटप्रूफ शील्ड को हटवा दिया और वहां मौजूद जनता से कहा कि वह लोगों से सीधे बात करना चाहते हैं.अमित शाह जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ शेर-ए-कश्मीर कन्वेंशन सेंटर के मंच पर चलते हुए बुलेटप्रूफ शील्ड को हटाने का आदेश देते नजर आए. जिसके बाद उपराज्यपाल की निगरानी में सुरक्षाकर्मियों को शील्ड को हटाते देखा गया. बाद में इस चीज को शाह ने अपने संबोधन में भी बताया. कश्मीरियों द्वारा पारांपरिक रूप से पहने जाने वाली फेरन पोशाक में पहुंचे अमित शाह ने कहा कि मुझे ताने मारे गए, मेरी निंदा की गई. आज मैं आपसे खुलकर बात करना चाहता हूं. यही वजह है, यहां न तो बुलेट प्रूफ शील्ड है और न ही सुरक्षाकर्मी. मैं आपके सामने ऐसे ही खड़ा हूं. 

उन्होंने कहा कि फारूक (अब्दुल्ला) साहब ने सुझाव दिया कि हमें पाकिस्तान से बात करनी चाहिए, लेकिन मैं फारूक साहब और आपसे यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं घाटी के युवाओं और लोगों से ही बात करूंगा. उन्होंने टीम इंडिया में कश्मीरी खिलाड़ियों को शामिल करने की बात भी की.गृह मंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के पीछे केवल एक ही इरादा था, कश्मीर, जम्मू और नव निर्मित लद्दाख को विकास के रास्ते पर लाना. आप 2024 तक हमारे प्रयासों का फल देखेंगे. साथ ही ज़ोर दिया कि नए कश्मीर में हालात पहले से बेहतर हैं. उन्होंने आंकड़े बताते हुए कहा कि 2004-14 में करीब 2081 नागरिकों ने अपनी जान गंवाई यानी 208 लोगों की जान हर साल गई. अब स्थिति बेहतर होने के कारण 2014-21 तक करीब 239 नागरिकों ने जान गवाई यानी हर साल 30 लोग

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!