छत्तीसगढरायपुर

सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के जरिए क्षेत्रवासियों से मिलकर स्थानीय समस्याओं का त्वरित निदान कर रहे हैं रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय

संवाददाता:- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर न्यूज़ धमाका:- रायपुर पश्चिम विधानसभा में क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय के पहल पर चलाये जा रहे सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा की प्रदेश भर में चर्चा हो रही हैं अपने विधायक से सीधे तौर पर रूबरू होने और अपनी माँगों एवं समस्याओं से उन्हें अवगत कराने का सशक्त माध्यम बने सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा में विधायक विकास उपाध्याय समस्याओं का त्वरित निदान कर रहे हैं क्षेत्रवासियों के बताए अनुसार यह अपने प्रकार की पहली जनसम्पर्क यात्रा हैं जिसमें जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर लोगों से रूबरू हो रहे हैं और उनकी समस्याओं को जानकर उसका तुरन्त निराकरण कर रहे हैं इसका ताजा उदाहरण हैं कि कल देर रात विधानसभा के रायपुरा क्षेत्र से बिजली वोल्टेज के अप डाउन से सम्बंधित समस्या की जानकारी विधायक महोदय को प्राप्त हुई जिस पर आज सुबह सुबह 7 बजे सम्बंधित क्षेत्र में जाकर स्थानीय जनता से समस्या की और अधिक जानकारी लेकर उसका त्वरित निदान करवाया विधायक महोदय की इस तत्परता को देखकर क्षेत्रवासी आश्चर्यचकित हुए और विधायक के द्वारा समस्या के निराकरण हेतु तत्परता को देखकर उनकी प्रशंसा की साथ ही सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के तहत आज विधायक विकास उपाध्याय ने डी. डी. नगर और रोहिणी पुरम क्षेत्र का भी दौरा किया जहाँ क्षेत्रीय जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और उनके निदान के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा को क्षेत्रवासियों का सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हो रहा हैं और विधायक महोदय की इस पहल की आमजन तारीफ कर रहे है ।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!