दिल्ली न्यूज़ धमाका /// सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत खराब हो गई है। गुरुवार को सीने में दर्द के बाद उन्हें पुणे के एक अस्पताल में लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। अन्ना हजारे को पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रूबी हॉल क्लिनिक के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अवधूत बोडमवाड़ ने उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा पर खुशी जताई थी। हजारे ने पीएम के ऐलान के बाद महाराष्ट्र में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि यह किसानों के संघर्ष की जीत है। अन्ना ने यह भी कहा कि किसानों का यह संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।