कोरियाछत्तीसगढ

निजात अभियान पर तैयार किया गया वीडियो सॉन्ग

सुर-वे म्यूजिक एवं म्यूज़िकल माफिया ने तैयार किया रैप सॉन्ग(शार्ट मूवी) का हुआ पोस्टर लॉन्च

कोरिया न्यूज़ धमाका /// कोरिया पुलिस द्वारा लगातार ड्र्ग्स एवं नारकोटिक्स के खिलाफ चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत नए-नए कार्य किये जा रहे है। इस अभियान के शुरुआत में निजात रथ को हरी झंडी दिखाने से लेकर, जनजागरूकता अभियान, वॉल राईटिंग, बैनर, पोस्टर्स, रंगोली जैसे अनेक कार्यक्रम कोरिया पुलिस द्वारा आयोजित कर लोगो को इस दलदल से बाहर निकालने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान से प्रेरित होकर बॉलीवुड, छालीवुड, स्थानीय कलाकारों, प्रशासनिक अधिकारियों ने नशे की बुरी लत से दूर रहकर कोरिया पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की है।

साथ ही फेमस यू-ट्यूबर 14 वर्षीय स्थानीय कलाकर ओम अग्रहरि ने भी इसपर अपने स्वयं के द्वारा गाना तैयार किया है जिसे कोरिया पुलिस के फेसबुक, इंस्टाग्राम सोशल साइट से लांच किया गया है। निरन्तर नए नए कार्य से जाना जाने वाला निजात अभियान अब लोगो को अपना खुद का अभियान लगने लगा है, स्थानीय व्यापारी एवं आमजन भी इससे जुड़कर लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दे रहे है और कोरिया पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपील कर रहे है।

इसी कड़ी में सुर-वे म्यूजिक एवं म्यूज़िकल माफिया ने एक रैप सॉन्ग तैयार किया है जिसे उन्होंने कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर में राज्योत्सव में आयोजित कार्यक्रम के दिवस मंच से परफॉर्म भी किया था उस रैप सांग का वीडयो सांग (शार्ट फ़िल्म) का कार्य पूरा हो चुका है इस अपकमिंग शार्ट मूवी का नाम निज़ात- Fight Against Drug रखा गया है जिसके प्रोड्यूसर शुभांक सुर्वे, डाइरेक्टर सुमित कुमार एवं संतोष साहू, लीड एक्टर सुमित कुमार, म्यूजिक कम्पोज़र एवं लिरिसिस्ट शुभांक सुर्वे – स्वयम् कर्ण, गायक शुभांक सुर्वे, रैपर स्वयम् कर्ण फोटोग्राफी के डायरेक्टर प्रवीन तिवारी, को-एक्टर विवेक सिद्दक़ि, योगिता सुर्वे, विशाल अग्रहरि, संतोष साहू है। पोस्टर लॉन्चिंग के कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कविता ठाकुर सहित कोरिया पुलिस के अनेक अधिकारीगण एवं शार्ट मूवी के सभी कलाकर उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने सभी कलाकारों को बधाइयां अर्पित की और कहा कि जल्द ही वीडियो लांच किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!