मनोरंजन

‘जर्सी’ के ट्रेलर लॉन्च पर बोले शाहिद कपूर- कबीर सिंह के बाद काम के लिए भटकना पड़ा दर- दर

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘कबीर सिंह’ एक बड़ी हिट थी। बॉक्स ऑफिस पर 200 से 250 करोड़ कमाने वाली ये फिल्म शाहिद के करियर में एक माइलस्टोन साबित हुई थी। अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी के ट्रेलर लॉन्च पर शाहिद ने ‘कबीर सिंह’ को लेकर के एक नया खुलासा किया है। एक मीडिया से बातचीत के दौरान शाहिद ने इस बात को स्वीकार किया कि कबीर सिंह को मिलने वाली अपार सफलता के बावजूद भी उन्हें काम के लिए दर- दर भटकना पड़ा ।

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने ‘जर्सी’ की बात करते हुए कहा, कि “आप कह सकते हैं, मैंने इसे न करने की पूरी कोशिश की। इसलिए, मेरे साथ काम करने, मेरा वेट करने के लिए गौतम को श्रेय देता हूं, और मैं बहुत खुश हूं कि मैंने ऐसा किया। मैं ये सेफली कह सकता हूं कि यह मेरी अब तक की सबसे अच्छी फिल्म है।” एक्टर ने ये भी बताया कि ‘जर्सी’ फिल्म उन्हें ‘कबीर सिंह’ के पहले ऑफर की गई थी। शाहिद ने इसकी ओरिजनल फिल्म को अपनी पत्नी मीरा और मैनेजर के साथ ‘कबीर सिंह’ की रिलीज के 2 हफ्ते पहले देखा। वहीं शाहिद की फिल्म ‘जर्सी’ की बात करें तो इसमें शहीद के अलावा मृणाल ठाकुर पंकज कपूर और रॉनित कामरा अहम किरदार निभा रहे हैं। इसे डायरेक्ट गौतम तिन्ननुरी ने किया है और इसके प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद अमन गिल दिल राजू और सूर्यदेवरा नागा वामसी हैं। ये फिल्म 31 दिसंबर को वर्ल्ड वाइड सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!