बलौदाबाजारछत्तीसगढ

बाइक से भरी कंटेनर में लगी आग

बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका ///गिधौरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हसुवा में चलती कंटेनर ट्रक में आग लग गया. कंटेनर में बजाज कंपनी का 70 दो पहिया वाहनों से भरा हुआ था. ये कंटेनर पुणे से असम जा रहा था. फिलहाल गिधौरी पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है. फिलहाल कंटेनर ट्रक का ड्राइवर मौके से गाड़ी छोड़कर खरार हो गया है.

थाना प्रभारी गिधौरी अरुण साहू ने बताया कि बजाज कंपनी की बाइकों को लेकर एक कंटेनर पुणे से असम की ओर जा रहा था. वहीं, हसुवा के पास अचानक जिसका सामने का टायर फट गया, जिससे डीजल टैंक फट गया. जिसके बाद पूरी सड़क में डीजल का रिसाव होने लगा, जिसमें स्पार्क की वजह से आग लग गई. जिसके बाद कसडोल से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई, जिसकी मदद से आग पर काबू पा लिया गया है. फिलहाल कंटेनर ट्रक का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!