
बालोद न्यूज़ धमाका /// जिले के ग्राम पंचायत कचांदुर के सचिव दुर्गेश सोनी ने मृत व्यक्ति को जिंदा बताकर पेंशन राशि में गड़बड़ी की है. दुर्गेश सोनी ने गांव की महिला बिसाखा बाई के मृत्यु के बाद भी जीवित बताकर 23 माह तक पेंशन निकालता रहा. जाँच में खुलासा हुआ है कि सचिव ने 49 हजार से अधिक का गबन किया है. शिकायत के बाद गुंडरदेही थाने में सचिव के खिलाफ धारा 420 ,409 तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.


