रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष बने संतराम नेताम,कल लेंगे शपथ

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए उपाध्यक्ष का चुनाव कर लिया गया है। केशकाल के विधायक संतराम नेताम बुधवार को सर्व सम्मति से उपाध्यक्ष चुने गए। एक दिन पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी थी।

आज नामांकन और गुरुवार को चुनाव होना था, लेकिन एकमात्र नामांकन होने के कारण उपाध्यक्ष के रूप में उनके नाम का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि मनोज मंडावी के निधन के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष का पद रिक्त था। मंडावी भानुप्रतापपुर से विधायक थे। उनके स्थान पर उनकी पत्नी सावित्री मंडावी विधायक चुनी गई हैं। वहीं, कांग्रेस ने आदिवासी बहुल बस्तर से दूसरी बार के विधायक नेताम को नया उपाध्यक्ष चुना है।

कभी शादी-समारोह में बैंड बजाते तो कभी रामलीला के मंच में कुंभकर्ण की भूमिका निभाते, कभी जूठे बर्तन साफ करते और कभी हल चलाते हुए वीडियो में आपने संतराम नेताम को देखा होगा। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के केशकाल विधानसभा के विधायक नेताम को लोग इस तरह की कई भूमिकाओं में देख चुके हैं। नेताम को डाउन टू अर्थ रहना पसंद है। विधानसभा में विपक्ष के विधायक के रूप में या सत्ता पक्ष के रूप में अपनी बात पुरजोर तरीके से रखते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!