मुंबईमनोरंजन

सलमान खान ने भांजी आयत के साथ ‘तम्मा-तम्मा’ पर किया डांस

मुंबई न्यूज़ धमाका // बॉलीवुड के ‘दबंग’ ऐक्टर सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाया। सेलिब्रेशन के कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक वीडियो में सलमान अपनी भांजी आयत के साथ काफी जोश में डांस करते दिख रहे हैं। हालांकि यह वीडियो इस बर्थडे पार्टी का है या नहीं यह कन्फर्म नहीं है लेकिन मामा- भांजी की मस्ती देखने लायक है। बता दें कि सलमान की भांजी आयत का जन्मदिन भी 27 दिसंबर को ही होता है। सलमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इससे पहले जेनेलिया के साथ भी उनका एक डांस वीडियो खूब वायरल हुआ था।

मामा-भांजी पर लोगों ने लुटाया प्यार


सलमान खान के जन्मदिन पर इस साल खूब धमाल हुआ। हालांकि उनके बर्थडे से पहले सांप काटने की खबर से उनके फैंस परेशान जरूर हो गए थे लेकिन सलमान ने मीडिया के सामने आकर अपने हाल-चाल दिए। सलमान खान ने पनवेल फार्महाउस में अपना बर्थडे मनाया था। इस बीच उनके इस जन्मदिन से लेकर पुराने बर्थडे सेलिब्रेशंस के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक वीडियो में सलमान खान भांजी आयत के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर उनके फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

बर्थडे में शामिल हुए करीबी


सलमान खान का एक और वीडियो वायरल है जिसमें वह जेनेलिया के साथ डांस करते दिख रहे हैं। हालांकि यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है। जेनेलिया ने इसे शेयर करके सलमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सलमान खान के बर्थडे पर कटरीना कैफ का मैसेज भी सुर्खियों में रहा। वहीं उनकी बर्थडे पार्टी में यूलिया, संगीता बिजलानी सहित उनके परिवार के लोग और करीबी शामिल हुए थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!