छतीसगढ़राजनांदगांव

सीमा गर्ग की किताब का विमोचन : सीएम साय, डॉ. रमन के हाथों ‘हमारी संस्कृति हमारी धरोहर’ का विमोचन

Book release

राजनांदगांव न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में कवि सम्मेलन में लेखिका सीमा गर्ग की किताब हमारी संस्कृति हमारी धरोहर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय और विस स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने लेखिका को किताब के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

किताब की लेखिका सीमा गर्ग ने बताया कि हमारी संस्कृति हमारी धरोहर किताब भारतीय संस्कृति, धार्मिक पूजा-पाठ की कहानियों और सामाजिक रीति-रिवाजों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का एक विशेष प्रयास है। उन्होंने कहा कि, बदलते सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य ने नई पीढ़ी को संस्कृति से कुछ हद तक दूर कर दिया है। ऐसे में यह किताब एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शिका साबित होगी। सीमा गर्ग राजनांदगांव जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग की मां है।

किताब में सांस्कृतिक रीति- रिवाजों का संकलन 

लेखिका सीमा गर्ग ने कहा कि, हमारी संस्कृति हमारी धरोहर किताब हमारी सांस्कृतिक धरोहर को न केवल संजोकर रखेगी, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए इसे समझने और अपनाने में भी मददगार होगी। उन्होंने बताया कि इस किताब को लिखने की प्रेरणा कोविड महामारी के दौरान अपने बड़े बेटे की शादी के समय मिली। उन्होंने देखा कि नारायणपुर जिले में शादी समारोह के  दौरान हमारे पारंपरिक रीति-रिवाजों के प्रति नई पीढ़ी की जागरूकता कम होती जा रही है। इस अनुभव को ध्यान में रखते हुए और सालों के अनुभव और पुरखों से सीखे धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों और पूजा अनुष्ठानों की जानकारी इस किताब में संकलित की गई है।

हरियाणा की रहने वाली हैं लेखिका

लेखिका सीमा गर्ग का जन्म हरियाणा राज्य के करनाल जिले के सालवन गांव में हुआ था, लेकिन वे पिछले 35 सालों से दिल्ली में रह रही है। उनके पति रोशन लाल गर्ग दिल्ली सरकार में डीएसआईआईडीसी में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद से रिटायर हो चुके है। बड़े बेटे मोहित गर्ग भारतीय पुलिस सेवा के 2013 बैच के अधिकारी है और वर्तमान में राजनांदगांव जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत है। बहु जागृति गर्ग प्राइवेट सेक्टर में जनरल मैनेजर है। उनकी बेटी आरती गर्ग टिबडेवाल मंडल आर्टिस्ट है और उनके पति नीरज टिबडेवाल तेलंगाना कैडर में 2019 बैच के भारतीय वन सेवा के अधिकारी है। छोटा बेटा रोहित गर्ग अंतर्राष्ट्रीय कंसल्टेंसी कंपनी बीसीजी में कंसलटेंट के पद पर कार्यरत है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!