रायपुरक्राइमछत्तीसगढ

युवती की फेक आईडी बनाकर रिश्तेदार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट अश्लील फोटो , आरोपी गिरफ्तार

रायपुर न्यूज़ धमाका /// देवेंद्र नगर इलाके की एक लड़की 4 महीनों से परेशान थी। परेशानी की वजह थे इंस्टाग्राम पर उसी के नाम पर बनी एक फर्जी आईडी। इस आईडी से युवती के नाम पर कई अश्लील तस्वीरें पोस्ट की जा रही थीं। फर्जी आईडीको बनाकर युवती को तंग करने वाला और कोई नहीं उसी का दूर का रिश्तेदार है। आरोपी युवती के ही खानदान से है। देवेंद्र नगर इलाके में ही रहता है। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुरेश कुमार पटेल है। 33 साल का सुरेश मारुती सेल्स नाम की एक कंपनी में काम करता है। इसी ने अपने फोन से युवती की फेक आईडी बनाई,

प्रोफाइल में तस्वीर और नाम युवती का ही इस्तेमाल किया था। जब युवती के कुछ दोस्तों ने अश्लील तस्वीरें देखीं तो ये मामला उजागर हुआ था कुछ तस्वीरों में युवती का चेहरा ही फोटोशॉप से एडिट करने के पोस्ट किया गया था। युवती ने घर वालों को ये बात बताकर देवेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपी सुरेश को जब पुलिस ने पकड़ा तो वो कहने लगा कि उसको कुछ नहीं पता। किसी ने इंस्टाग्राम हैक करके युवती आईडी बनाई होगी। पुलिस को ये कहानी झूठी लगी। आरोपी के फोन की जांच की गई तो पता चला कि हैक की बात गलत है, युवक ने खुद ही आईडी बनाकर कांड किया। युवक ने इसके बाद कबूल किया कि कुछ महीने पहले एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान युवती से उसकी बहस हो गई थी।कहासुनी में युवती ने सुरेश को डांट दिया इसी का बदला लेने के लिए सुरेश ने अपनी ही रिश्तेदार की फेक आईडी बनाकर ये काम किया। लड़की को इस बारे में पता नहीं था, पुलिस की जांच में ही आईडी इस रिश्तेदार द्वारा बनाए जाने की बात सामने आई। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!