राजनांदगांवछत्तीसगढ

राजनांदगांव की हेमा साहू पहुंचीं “कौन बनेगा करोड़पति” के हॉट सीट पर

राजनांदगांव न्यूज़ धमाका /// अनुपम नगर में रहने वाली हेमा साहू कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट पर पहुंचीं और देश के महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब दिया। हेमा यूपीएससी की तैयारी कर रहीं हैं और अमिताभ बच्चन की फैन हैं। हेमा की मां ललिता साहू भी लंबे समय से केबीसी प्रोग्राम देख रहीं हैं। मां अक्सर कहती थीं कि हमारे परिवार से भी कोई एक व्यक्ति हॉट सीट तक पहुंचे। हेमा ने हॉट सीट तक पहुंचकर मां का सपना पूरा कर दिया।हेमा ने बताया कि प्रोग्राम जारी होने के 10 दिन पहले मुंबई में शूटिंग हुई। बताया कि शूटिंग के दौरान महानायक बच्चन के समक्ष हेमा मालिनी से मुलाकात के संबंध में चर्चा की थी और उन्होंने वीडियो कॉल के जरिये उनसे बातचीत करा दी।

यकीन ही नहीं हो रहा था कि हेमा मालिनी से अचानक ऐसे बात हो जाएगी। मेरा पूरा परिवार बेहद खुश है।हेमा कहती हैं कि बिग बी के सामने बैठना जीवनभर का यादगार लहमा बन गया। हेमा ने बताया कि केबीसी में पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रहीं थीं। दूसरे प्रयास में सफलता मिली। एसएमएस रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन ऑडिशन हुआ। केबीसी वालों को ऑडिशन अच्छा लगा और हॉट सीट के लिए चयनित कर ली गईं। प्रोग्राम में हेमा 12 लाख 50 हजार रुपए के तक के सवालों तक पहुंच गई थीं पर एक सवाल गलत होने पर 3 लाख 20 हजार तक पहुंच गई। इसके बाद हॉट सीट छोड़ना पड़ा।हेमा ने प्रोग्राम के दौरान महानायक बच्चन को छत्तीसगढ़ी में केबीसी के बारे में बोलने कहा। बच्चन ने जय जोहार कहा। वहीं बच्चन के कहने पर हेमा ने हिंदी में बोले गए शब्दों का छत्तीसगढ़ी में उच्चारण किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!