छत्तीसगढजांजगीर

विभिन्न सेक्टरों में 7 हजार 233 पदों पर होगी भर्ती

जांजगीर-चांपा न्यूज़ – जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय द्वारा जिले के शिक्षित एवं प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेगा रोजगार मेला का आयोजन 16 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक लाईवलीहुड कालेज, जांजगीर में किया जाएगा ।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेगा रोजगार मेला में में निजी क्षेत्र के 11 सेक्टरों में 30 निजी नियोजको द्वारा 7 हजार 233 पदों पर भर्ती की जाएगी। उक्त रोजगार मेला में मैकेनिक सेक्टर में 836, सिक्योरिटी सेक्टर में 2500, कृषि सेक्टर में 113, फाईनेंस सेक्टर में 262, टेक्निकल सेक्टर में 480, सर्विस सेक्टर में 620, बीमा क्षेत्र में 163, हेल्थ सेक्टर में 242, शिक्षा सेक्टर में 5, गारमेंट्स सेक्टर में 2002 एवं आटोमोबाइल सेक्टर में 10 पद शामिल है।कुल 7 हजार 233 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, पीजीडीएस, आदि निर्धारित की गई है। 16 जुलाई को आयोजित होने वाले रोजगार मेला में शामिल होने के इच्छुक युवा अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ लाईवलीहुड कालेज जांजगीर में उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर से भी संपर्क किया जा सकता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!