रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी में नाबालिक को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर,न्यूज़ धमाका:- दुर्ग निवासी प्रार्थिया ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि किसी कारणवश भिलाई पावर हाउस रिसाली सेक्टर स्थित डी.पी.एस. स्कूल के पास रोड किनारे रो रही थी, इसी दौरान महेश चन्द्राकर नामक व्यक्ति प्रार्थिया के पास आकर प्रार्थिया को रोते देखकर चलो तुम्हे घर छोड देता हूं कहकर अपनी मोटर सायकल में बैठाकर रायपुर के थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत महादेव घाट गोकुल धाम के सामने खाली प्लाट में स्थित खंडहर में ले जाकर प्रार्थिया के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 349/22 धारा 376 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। निर्देशन एवं थाना प्रभारी डी.डी.नगर के नेतृत्व में थाना डी.डी.नगर पुलिस की टीम द्वारा आरोपी की पतासाझी करते हुए प्रकरण में आरोपी महेश चन्द्राकर को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी –
महेश चंद्राकर पिता स्व. चुरामन लाल चंद्राकर उम्र 58 वर्ष निवासी 131 डी, सेक्टर, रिसाली थाना नेवई जिला दुर्ग

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!