
संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ सिंधी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष राम गिंडलानी ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिन कार्यक्रम में पहुँचकर उन्हें पुष्प गुलदस्ता व कांग्रेसी गमछा भेंट कर ढेर सारी बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राम गिंडलानी के अभिवादन का आभार प्रकट करते हुए उनसे बात किया और पूछा कैसे हो राम जन्मदिन कार्यक्रम में लाखों की संख्या में छत्तीसगढ़ के कोने कोने से मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने पहुँचे थे कार्यक्रम में गिंडलानी जी के साथ रायपुर कृषि मंडी अध्यक्ष नारायण दास कुर्रे जिला ग्रामीण रायपुर उपाध्यक्ष सुनील सोनी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष निखिल मांडले मौजूद थे ।
