रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी रायपुर कट्टे की नोक पर लूट की कोशिश,लहराया कट्टा

डीडी नगर में आरोपियों ने लूट की कोशश की साथ ही डी धमकी पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर न्यूज़ जितेन्द्र कुमार धृतलहरे पिता मोती लाल धृतलहरे उम्र 30 साल निवासी गोवर्धन नगर भनपुरी ने पुलिस को बताया कि वे छग शासन आबकारी विभाग द्वारा संचालित विदेशी मदिरा दुकान लाखेनगर रायपुरा में काम करता है 20 सितंबर को शाम करीबन 5:30 बजे के आस पास शराब दुकान संचालन के दौरान 3- 4 लड़के भट्टी परिसर में अपने हाथों में चाकू एवं पिस्तौल जैसे हथियार को लेकर शराब भट्टी के बाहर खरिदने आये लोगो को डराते धमकाते हुऐ शराब दुकान में लूट करने के ईरादे से घुसने का प्रयास किये उन्हे देखकर. प्रार्थी के मुताबिक उन्हें देखकर वो शराब भट्टी में काम करने वाले सेल्समेन मनीष त्यागी, राहुल सिंग, युवराज बंजारे, भूपत निषाद, सागर साहू, शेरान कौसल सभी मिलकर तुरंत दुकान के शटर एवं दरवाजा काउंटर को बंद किये तब लूट करने आये सभी लोग शटर, दरवाजा काउंटर को खोलने एवं तोड़ने का प्रयास किऐ और शटर खोलने के लिए धमकाने लगे. सभी कर्मचारी शटर को अन्दर से दबा कर रखे थे. उनके द्वारा काफी प्रयास करने के बाद भी नहीं खुलने पर और पुलिस को फोन करते सुनने पर सभी लोग रोड तरफ भाग गए.प्रार्थी के मुताबिक जब बात में उन्होंने आरोपियों को ध्यान से देखा तो पता चला कि वे आरोपी मोना राव, नवीन वर्मा, गोपी और वेंकटेंश थे. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!