सूरजपुर

अपने देवर से हुआ प्यार, फिर दोनो ने लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी विपिन लकड़ा -ये मामला प्रेम प्रसंग का था जिसके चलते दोनों आत्महत्या कर ली है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस मामले में तहकीकात जारी है

सूरजपुर न्यूज़ देवर और भाभी ने  फांसी लगाकर अपना जीवन त्याग दिया है. घटना जिले के रामानुजनगर क्षेत्र के ग्राम रामपुर की है. फांसी के फंदे से लटकते देख ग्रामीणों ने इसकी सुचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है यह पूरी घटना जिले के रामानुजनगर क्षेत्र के ग्राम रामपुर की है. जहां प्रेम प्रसंग के चलते देवर-भाभी ने फांसी लगाकर अत्महत्या कर लिया है. जानकारी के मुताबिक़ देवर को अपने से 10 साल बड़ी दो बच्चों की मां अपनी ही भाभी से प्यार हो गया था. रामपुर की 32 वर्षीय अनिता सिंह व उसके सगे देवर 22 वर्षीय शिवा सिंह का शव सोमवार की सुबह गांव के ही ठीहाई पारा में एक महुआ के पेड़ में झूलता मिला है रविवार की रात अनिता घर से यह कह कर निकली थी कि बच्चों को देखना मैं कुछ देर में आती हूँ. लेकिन काफी देर बाद भी वो वापस नहीं लौटी. सोमवार की सुबह गांव के ही एक युवक ने दोनों के शव को फांसी पर लटकता देखा, जिसकी सूचना उसने परिजनों को दी. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है.32 वर्षीय अनिता सिंह दो बच्चों की मां थी और अपने सगे देवर शिवा से उसका प्रेम संबंध था. गाँव में सभी को इसकी जानकारी होने लगी थी और परिजनों को भी इस बात की जानकारी लग गई थी. इसी लोक लाज की डर से दोनों ने मौत को गले लगा लिया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!