छतीसगढ़रायपुर

कोलकाता रेप मर्डर केस के खिलाफ रायपुर के डॉक्टरों ने की हड़ताल, OPD सेवाएं बंद, मरीजों की मुश्किलें बढ़ी

Raipur Doctors Protest: कोलकाता रेप मर्डर केस के खिलाफ रायपुर के डॉक्टरों ने की हड़ताल, OPD सेवाएं बंद, मरीजों की मुश्किलें बढ़ी

 रायुपर न्यूज़ धमाका – कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से दुष्‍कर्म और फिर हत्या के विरोध में आंबेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टर आज 14 अगस्त को एकदिवसीय हड़ताल पर हैं। अस्पताल में ओपीडी की सेवाएं बंद हैं, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं चालू है। घटना के विरोध में मंगलवार को डॉक्टरों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर काम किया। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने हड़ताल को लेकर प्रेस विज्ञाप्ति जारी किया है। हड़ताल में लगभग 300 जूनियर डाक्टर शामिल हुए

एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह और जनरल सेक्रेट्ररी नवीन कुमार कोठारी ने बताया कि, हमारी मांग है कि, सेंट्रल हेल्थ वर्कर एंड हेल्थ एस्टेब्लिशमेंट प्रोटेक्शन एक्ट पूरे देश में लागू की जाए। अस्पताल में सीसीटीवी लगे और ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनाती हो। जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से ओपीडी में आने वाले मरीजों की मुश्किलें बढ़ेगी। आंबेडकर अस्पताल में प्रतिदिन लगभग दो से ढाई हजार मरीज पहुंचते हैं। इन मरीजों की जांच जूनियर डाक्टर ही करते हैं, इसके अलावा दवा भी लिखते हैं। हड़ताल में रहने के कारण से व्यवस्था बंद हो जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!