Uncategorized

महासमुंद में बाल-बाल बची 50 से ज्‍यादा यात्रियों की जान, बोर्ड से टकराने तेज रफ्तार बस, खिड़की से बाहर निकले यात्री

महासमुंद में बाल-बाल बची 50 से ज्‍यादा यात्रियों की जान, बोर्ड से टकराने तेज रफ्तार बस, खिड़की से बाहर निकले यात्री

महासमुंद न्यूज़ धमाका – छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद में एक बड़ा हादसा टल गया। रायपुर से महासमुंद के सरायपाली जा रही तेज रफ्तार यात्री बस लोहे के बोर्ड से टकरा गई। यात्री बस के बोर्ड से टकराने के बाद रुक गई। गमीनत रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। यदि बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्‍त होकर पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं बस में सवार यात्रियों को खिड़की से बाहर निकाला गया। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 से ज्‍यादा यात्री सवार थे।

जानकारी के अनुसार रायपुर से महासमुंद के सरायपाली जा रही एक सवारी बस में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। बोररा मोड़ पटेवा के पास बस की तेज रफ्तार ने स्थिति को बेहद खतरनाक बना दिया। बस पलटते-पलटते लोहे के बोर्ड में टकराकर बड़ी मुश्किल से रुकी।

हादसे के समय बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे, जिनकी जान बाल-बाल बच गई। दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद यात्रियों को खिड़की के रास्ते बाहर निकाला गया। इस हादसे में किसी भी यात्री को चोटें नहीं आईं। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!