रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर क्राइम न्यूज़; अगर आपके पास आए कस्टमर केयर का फोन तो न करें ऐसी गलती, खाता हो जाएगा खाली

राजधानी में ठगी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। एसबीआइ बैंक का कस्टमर केयर बनकर धोखाधड़ी की गई।

रायपुर न्यूज़ धमाका //  राजधानी में ठगी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। रोजाना लोग ठगे जा रहे हैं। हजारों किलोमीटर दूर बैठे ठग मिनटों में खाता खाली कर दे रहे। नया मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का आया है। ठग ने मैग्नेटो माल के सेल्स मेन को अपना शिकार बनाया है। एसबीआइ बैंक का कस्टमर केयर बनकर धोखाधड़ी की गई। ठग ने एक लाख 36 हजार 350 रुपये की ठगी की गई। तेलीबांधा थाना पुलिस ने अज्ञात फोन धारक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानिए पूरा मामला

पीडि़त ने तेलीबांधा थाने में सुरेश कुमार खुंटे ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। सुरेश मैग्नेटो माल बिग बाजार में सेल्स मेन हैं। सुरेश के मोबाइल में दो मार्च को एक अंजान नंबर से फोन आया। फाेन धारक महिला ने खुद को एसबीआइ क्रेडिट कार्ड से होना बताई। क्रेडिट कार्ड में सीसीपी प्लान एक्टिव होेने की जानकारी दी गई। बंद कराने के बारे में पूछा गया। जिस पर सुरेश ने बंद करने कहा। इसके लिए सुरेश ने क्रेडिट कार्ड का नंबर व जन्म तिथी दे दी।

न करें ऐसी गलती

इसके बाद फोन धारक महिला ने फोन पर आए ओटीपी की मांग की। सुरेश ने ओटीपी दे दिया। जिसके तुरंत बाद एसबीआइ के क्रेडिट कार्ड से एक लाख 36 हजार 350 रुपये कट गए। पैसे कटने के बाद धोखाधड़ी का अंदेशा हुआ। तत्काल एसबीआइ के कस्टमर केयर के नंबर में फोन कर क्रेडिट कार्ड ब्लाक करवा गया। बैंक जाकर जब जानकारी ली गई। तो पता चला कि खाते से पैसे निकाल लिए गए हैं।

तत्काल करें आनलाइन शिकायत

सायबर से संबंधित अगर कोई ठगी होती है तो सबसे पहले आनलाइन हेल्पलाइन नंबर 155260 पर शिकायत करें। 24 घंटे के भीतर अगर शिकायत होती है तो खाते की पैसा रुकवाया जा सकता है। बैंक के माध्यम से ट्रांसफर रकम को रोक दिया जाता है। इससे आप ठगी से बच सकते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!