
दुर्ग,न्यूज़ धमाका :- दुर्ग के सिविल लाइन मैदान में चार दिवसीय अखिल भारतीय महापौर हाकी ट्राफी प्रतियोगिता का 28 मार्च को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ दुर्ग विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच बिलासपुर और कुरुद के बीच खेला गया। जिसमें बिलासपुर ने जीत हासिल की।
सिविल लाइन हाकी मैदान में 28 से 31 मार्च तक पहली बार आयोजित अखिल भारतीय महापौर हाकी ट्राफी प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार शाम दुर्ग विधायक अरुण और निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया। इस दौरान पिछड;ा वर्ग के आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, निगम सभापति राजेश यादव व निगम के एमआइसी प्रभारीगण उपस्थित रहे। महापौर ट्राफी का पहला मैच बिलासपुर एवं कुरुद के बीच खेला गया।
जिसमें बिलासपुर ने 3-1 से जीत हासिल की। दूसरा मैच झारखंड एवं रायपुर के बीच खेला गया। जिसमें झारखंड ने जीत हासिल की। शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए दुर्ग विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि इस ट्राफी से शहर में हमारे देश के राष्ट्रीय खेल को अलग पहचान मिलेगी।
युवाओं को हाकी से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगा। ज्ञात हो कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की 14 टीमें हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता का समापन 31 मार्च को होगा। सोमवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में पार्षद राजकुमार नारायणी, महेश्वरी ठाकुर, प्रेमलता साहू, बिजेंद्र भारद्वाज, मनी गीते, भास्कर कुण्डले, प्रकाश जोशी, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, जगमोहन ढीमर, प्रकाश गीते सहित अन्य लोग मौजूद रहे।