पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी खुद कार चलाकर बेटे को गुरुद्वारे लेकर पहुंचे चन्नी के बेटे नवजीत सिंह की शादी में

पंजाब न्यूज़ धमाका /// मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने बड़े बेटे नवजीत सिंह की शादी में वे खुद कार चलाकर अपने आवास से गुरुद्वारा सच्चा धन साहिब पहुंचे। नवजीत सिंह की शादी डेराबस्सी के पास अमलाला गांव की रहने वाली इंजीनियरिंग ग्रेजुएट सिमरंधीर कौर से हुई। दोनों का विवाह बेहद सादगी अंदाज में हुआ। इस मौके पर पंजाब कैबिनेट के कई मंत्री भी पहुंचे।आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे नवजीत सिंह की शादी गुरुद्वारा सच्चा धन साहिब में संपन्न हुई। नवजीत ने एमबीए की पढ़ाई कर रही डेराबस्सी के पास अमलाला गांव की रहने वाली इंजीनियरिंग ग्रेजुएट सिमरंधीर कौर से शादी की।इस मौके पर मुख्यमंत्री चन्नी का बेहद साधारण अंदाज नजर आया। वे खुद कार चलाकर अपने बेटे को कार्यक्रम स्थल तक ले गए। समारोह एक साधारण कार्यक्रम के तहत संपन्न हुआ। हालांकि सीएम प्रोटोकोल के तहत मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!