
रायपुर न्यूज़ धमाका /// रायपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश निर्मित गोवा ब्रांड की 55 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है. जब्त शराब की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी गई है मुखबिर से सूचना मिली की राजस्थान निवासी आरोपी राजेश मंडावत कार में अवैध शराब भरकर लेकर आ रहा है. खमतराई पुलिस ने भनपुरी के पास नाकेबंदी कर कार की तलाश की, जिसमें अंदर कंबल से ढकी हुई 55 पेटी शराब बरामद की गई है आरोपी पिछले लंबे समय से रायपुर के ही निजी लॉज में ठहरा हुआ था. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ये शराब मध्यप्रदेश के शहडोल से लाता है. शराब को ओडिशा, इंदौर समेत अलग-अलग राज्यों में खपाता है खमतराई थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि अवैध शराब के साथ आरोपी राजेश मंडावत को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया है

