रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर आगमन पर पीआरएसआई प्रेसिडेंट डॉ. अजीत पाठक का किया जोरदार स्वागत

रायपुर,न्यूज धमाका:- पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ.अजीत पाठक के रायपुर आगमन पर चेप्टर चेयरमैन डॉ शाहिद अली के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. अजीत पाठक ने रायपुर चैप्टर द्वारा जनसंपर्क के लिए किये जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि जनसंपर्क के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए लोगों में एक विश्वास पैदा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति में एक प्रतिभा होती है उसे हमे पहचाने की जरूरत है और लगातार उस पर कार्य करने की जरूरत है।

डॉ पाठक ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक सामाजिक वैज्ञानिक बनना पड़ेगा। जीवन में अपेक्षाएं, आकांक्षाएं और विशेषताएं होनी चाहिए, साथ ही उन्होंने कहा कि हमेशा अपने प्रतिभा को निखारते रहना भी जरूरी है। डॉ पाठक के स्वागत के दौरान डॉ..आशुतोष मंडावी, रुखसार परवीन, विनोद सावंंत, रितुलता तारक, आमीर हाशमी, अभिषेक गोस्वामी, भारती गजपाल, विकास कुमार, चंद्रेश कुमार चौधरी, भुपेश कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!