कोंडागांव

छग भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कोण्डागांव का किया दौरा अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन कर लाभ दिलाने के दिये निर्देश

छग भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ने बुधवार को कोण्डागांव का दौरा किया।

कोंडागांव न्यूज़ धमाका । इस दौरान उन्होंने टाउन हॉल में मध्यान्ह भोजन श्रमिक संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर शासन द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसके पश्चात् उन्होंने नगर पालिका परिषद कोण्डागांव में जाकर कोण्डागांव नगर पालिका अध्यक्ष, समस्त पार्षदों एवं अधिकारियों से श्रम विभाग पंजीयन तथा संचालित योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई। तत्पश्चात वे कार्यालय श्रम पदाधिकारी जिला कोण्डागांव पहुंचे। जहां उन्होंने छग भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पंजीयन एवं संचालित योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई। चर्चा के दौरान उनके द्वारा अधिक से अधिक पंजीयन कर श्रमिकों को लाभ दिलवाने तथा उपकर की राशि अधिक से अधिक वसूली के संबंध में निर्देश दिये गये।
नाईट कैम्प का अध्यक्ष ने किया निरीक्षण – अपने दौरे के दौरान उन्होंने रात्रि 11.40 बजे ई-श्रमिक पंजीयन एवं श्रम विभाग के पंजीयन कार्ड के लिए जिला कोण्डागांव में चल रहे नाईट कैम्प का ग्राम कुम्हारपारा में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रमिकों का अधिक से अधिक मात्रा में पंजीयन करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष हेमकुंवर पटेल, बीओसी सदस्य बलराम मौर्य सहित जनप्रतिनिधि अनुराग पटेल, चाकेश्वर गढ़पाले, झूमुक लाल दीवान, तरूण गोलछा, तबस्सुम बानो, सकूर खान, हेमा देवांगन, विशाल शर्मा, नरेन्द्र देवांगन  अभिषेक बोरकर सहित नगरपालिका सीएमओ सूरज सिदार, श्रम अधिकारी आरजी सुधाकर एवं नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!