कोंडागांव

100 करोड़ टीकाकरण डोज पूर्ण होने पर दहिकोंगा में समारोह का हुआ आयोजन


मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं ने मानव श्रृंखला से बनाया 100 का प्रतीक। खुषी ऐसी कि मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं ने बनायी 100 अंक की मानव श्रंृखला, काटा केक बनायी रंगोली।

कोंडागांव न्यूज़ धमाका । आज गुरूवार को देश में 100 करोड़ वैक्सिनेशन का लक्ष्य पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दहिकोंगा में 100 प्लस टीकाकरण डोज समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ टीआर कुंवर एवं ग्राम सरपंच सनाय नेताम की अध्यक्षता में समारोह आयोजित किया गया।
विरूद्ध हालातों में कार्यकर्ताओं ने रखा साहस और सब्र – जहां डॉ टीआर कुंवर ने कहा कि टीकाकरण अभियान के दौरान सभी विभागों के समन्वय से लोगों को टीके लगाने का कार्य सम्पन्न किया जा रहा है। इसमें जिले की मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा है। टीकाकरण अभियान के लिये सभी कार्यकर्ताओं को बहुत से विरोधों एवं अफवाहों का सामना करना पड़ा था। जिससे किसी का भी मनोबल डगमगा सकता था। परंतु मितानिनों एवं आंगनाबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने जमीनी स्तर पर जागरूकता प्रसार कर लोगों को टीकाकरण केन्द्रों तक लाने का कार्य किया। इसी का परिणाम है कि आज जिले में 98 प्रतिशत 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को एवं 68 प्रतिशत से अधिक 18 से 44 वर्ष के युवाओं को कोरोना के टीके लगाये जा चुके हैं।
बनायी रंगोली काटा केक – इस अवसर पर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों को प्रोत्साहित करते हुए कोरोना काल में उनके योगदान के लिये सभी अतिथियों द्वारा आभार व्यक्त किया गया तथा सभी को स्वल्पाहार भी कराया गया। इस अवसर पर पीएचसी कोण्डागांव में भी 100 करेाड़ डोज के उपलक्ष्य में रंगोली बनाकर एवं केक काटकर सभी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा इसे उत्सव के रूप में मनाया गया।
बनायी 100 अंक की मानव श्रृंखला – इस दौरान आये मितानिनों, आंगनाबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, शिक्षकों ने मिलकर 100 करोड़ टीकाकरण डोज पूर्ण होने पर मानव श्रृंखला द्वारा 100 का प्रतीक चिन्ह बनाकर रंग बिरंगे गुब्बारों के माध्यम से हर्ष व्यक्त किया।
मौजूद रहे ये – इस समारोह में बीएमओ सूरज सिंह राठौर, नंदकिशोर दीवान, प्राचार्य टीपी जोशी, डीआईओ रूद्र कश्यप, यूनिसेफ से सिमरन कौर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से झम्मन वर्मा, नीरज सोरी, सुनिता सरकार, शशिकला पोयाम, सुपरवाईजर संतराम नाग भी शामिल हुए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!