धारमध्यप्रदेश

धार जिले में गुमशुदा महिला की खोज करने पुलिसकर्मी पर हमला,तीन घायल  

धार-तिरला,न्यूज़ धमाका :- धार जिले में शनिवार सुबह 6 बजे ग्राम घोड़ाबाव की गुमशुदा महिला की खोज करने 3 पुलिसकर्मी थाना क्षेत्र के ही ग्राम खरबारी गए थे। जहां पर आदतन अपराधी सुग्गा के साथ उसके परिवारजन ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर बरसाकर घायल कर दिया व गाड़ी भी फोड़ दी।

जानकारी के अनुसार:-

गुलाब उर्फ गुल्ला ने निवासी घोड़ाबाव ने तिरला थाने पर कुछ दिन पहले उसकी बेटी संगीता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाकर खरबारी के सुग्गा पुत्र सरदार के पास होने की शंका जाहिर की थी।

जिस पर शनिवार सुबह तिरला थाने से मनीष भगोरे एएसआई, महेंद्र राजपूत आरक्षक, प्रकाश भाभर हेड कांस्टेबल आरोपी के ग्राम खरबारी पहुंचे व महिला संगीता की वही होने की जांच की जैसे ही पुलिसकर्मियों को महिला मिली वैसे ही महिला को भगाकर ले जाने वाले सुग्गा पिता सरदार एवं उसके परिवारजनों ने पुकिसकर्मीयो पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिए।

इससे तीनों पुकिसकर्मी घायल हो गए। वहीं हेड कांस्टेबल प्रकाश भाभर पर आरोपी ने पालतू कुत्ते को भी छोड़ दिया। जिससे कुत्ते ने बुरी तरह से कांस्टेबल के पैर में काट कर भी जख्मी कर दिया। तीनों पुलिसकर्मी घायल अवस्था मे थाने पर आए और सूचना पर धार से बड़ी मात्रा में पुलिसबल व वज्र वाहन आरोपी के ग्राम खरबारी पहुंच कर आरोपियों की तलाश करती रही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!