छतीसगढ़रायगढ़

कबाड़ गोदामों में पुलिस की रेड : स्क्रैप और आयरन पैलेट लोडेड 11 वाहन जब्त, अवैध रूप से किया गया था भण्डारण 

रायगढ़ न्यूज धमाका –  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में  तीन कबाड़ गोदामों पर पुलिस ने छापा मारा है। इस दौरान स्क्रैप और आयरन पैलेट लोडेड 11 वाहन को जब्त किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी की गोदामों में अवैध रूप से स्क्रैप और खनिज पदार्थों का भंडारण हो रहा है। वहीं पुलिस ने 10 वाहनों से 200 टन कबाड़ को भी कब्जे में लिया है।

दरअसल उड़ीसा रोड स्थित गढ़उमरिया, इंदिरा नगर जोगीडीपा और ग्राम लाखा के कबाड़ गोदामों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने कबाड़ गोदाम में मिले दो प्राइवेट गार्ड को जब्त किया हैं। वहीं इस कबाड़ का धंधा करने वाले का नाम नाजिम  बताया जा रहा है। जूटमिल पुलिस ने 10 वाहनों से 200 टन कबाड़ को कब्जे में लिया। एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देश पर कार्यवाही की गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!