
रायपुर,तिल्दा,न्यूज़ धमाका :- सीएम भूपेश बघेल के निर्देश के बाद ऑनलाइन सट्टे पर लगातार कार्रवाई जारी है। रायपुर पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में कई सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इस बीच सोमवार को भी कार्रवाई की गई है। बताया गया है कि राजधानी के फार्म हाउस में क्रिकेट मैच में कुछ लोग दांव लगा रहे हैं।
जिसके बाद पुलिस ने रेड मारी और 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। मामला तिल्दा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि तिल्दा इलाके के एक फार्म हाउस में ऋषभ पोपटानी सट्टा खिलवा रहा है। इसी आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और 6 लोगों को पकड़ा गया है। यहां लंबे समय से ये कारोबार चल रहा था।
पुलिस ने यहां से ऋषभ पोपटानी, पीयूष वाधवानी, नीरज लेखवानी, आकाश कुमार सोनी, राजेश सोनी और गोपी मानिकपुरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 10 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 01 वाईफाई, 01 कैलकुलेटर जब्त किया है। इसके अलावा आरोपियों द्वारा जिस-जिस बैंक खाता में ऑनलाइन पैसा लिया जाता था, उसे खाते को ही सीज कर दिया गया है।
कुल मिलाकर 11 लाख से ज्यादा की राशि जब्त की गई है।आरोपियों के बैंक खाते को चेक करने पर अब तक आरोपियों द्वारा करोड़ों रुपए का लेखा-जोखा भी पुलिस को मिला है।
चकरभाठा पुलिस ने आनलाइन सट्टे के ब्रांच हेड को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक लैपटाप, चार मोबाइल, नकदी रकम जब्त किया है। वहीं, बैंक एकाउंट में एक लाख 35 हजार स्र्पये होल्ड कराए गए हैं। सटोरियों से पूछताछ में उनके दुबई कनेक्शन का पता चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बीते दिनों चकरभाठा पुलिस ने आनलाइन सट्टा एप महादेवा और रेड्डी अन्ना के चार सटोरियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर सटोरियों को किराए पर बैंक एकाउंट देने वालों को भी धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 200 से अधिक बैंक एकाउंट में 55 लाख स्र्पये होल्ड कराए गए हैं।
मामले की जांच में पता चला कि चकरभाठा में रहने वाला जगदीप सिंह(37) महाराष्ट्र के पुणे से सट्टे का ब्रांच चलाता है। वहीं, चकरभाठा निवासी रोहित गिदवानी(30) भी सट्टे के कारोबार से जुड़ा है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें पता चला उन्होंने मोटी रकम देकर ब्रांच लिया है। पुलिस ने आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।