छतीसगढ़डोंगरगढ़

राजनांदगांव जिले की पुलिस को आगामी चुनाव से पहले बड़ी सफलता,जिले में दो अलग- अलग जगहों में चेकिंग के दौरान लाखों रुपये के अवैध शराब बरामद 

Illegal liquor

डोंगरगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव से पहले राजनांदगांव जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आचार संहिता के दौरान एमसीपी की कार्रवाई में पत्तागोभी की बोरियों के बीच में 196 नग बॉटल अंतर्राज्यीय शराब बरामद हुआ है। जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 36 हजार 595 रू आंकी गई है। डोंगरगढ़ सब डिविजन अंतर्गत बागनदी थाना पुलिस ने कार्रवाई की। 

दरअसल यह पूरा मामला बागनदी थाना इलाके का है। जहां पर आगामी चुनाव को देखते हुए लगातार कड़ाई से चेकिंग की जा रही है। इस दौरान ने देर रात पिकअप वाहन देवरी से राजनांदगांव की ओर आ रही थी। तभी चिरचारी में पुलिस की चेकिंग चल रही थी। चेकिंग को देखते ही वाहन चालक घबरा गया और उसने पास में खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। वहीं आरोपी वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। 

Illegal liquor

पत्तागोभी में भरा मिला शराब 

बागनदी पुलिस ने जब वाहन की जांच की तो उसमें सब्जी पत्तागोभी भरा हुआ था। इसी बीच शराब की गंध आने से पुलिस वालों को शक हुआ जिसके बाद पूरे वाहन की अच्छे से जांच की। इस दौरान पत्तागोभी के बोरियों के बीच में शराब रखा मिला। जिसमें से कुछ बोतल टूट गया था। वहीं बाकि बची शराब की बोतलों को निकाला गया जिसमें कई ब्रांड्स के कुल 196 बॉटल शराब मिले। 147 बल्क लीटर शराब की कीमत 2 लाख 36 हजार 595 रू है। 

अवैध शराब की खेप बरामद 

Illegal liquor

डोंगरगढ़ पुलिस को ग्राम कुम्हड़ाटोला के पास भारी मात्रा में मध्यप्रदेश राज्य में निर्मित शराब डीआई और शराब तस्करी की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान डीआई वाहन और कार पकड़े गए। चेकिंग के दौरान डीआई वाहन से 35 पेटी गोवा अंग्रेजी व्हीस्की शराब और कार में 10 पेटी देशी मदिरा शराब मिला। पकड़े गए आरोपी छत्तीसगढ़ में नान ड्यूटी पेड शराब का अवैध रूप से तस्करी कर रहे थे। पकड़े गए शराब की कुल मात्र 405.00 बल्क लीटर है। जिसकी कीमत 23 लाख 6 हजार 250 रू आंकी गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!