छतीसगढ़धमतरी

निर्वाचन कार्यालय में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली: EVM की सुरक्षा के लिए था तैनात… आत्महत्या का कारण अज्ञात

धमतरी न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के धमतरी से बड़ी खबर आ रही है। यहां चुनाव ड्यूटी में तैनात आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। कांस्टेबल की ड्यूटी निर्वाचन शाखा में लगाई गई थी। आज दोपहर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, कलेक्ट्रेट परिसर के नजदीक मंगलवार दोपहर कंपोजिट बिल्डिंग स्थित स्ट्रांग रूम में तैनात गार्ड ने सर्विस राइफल एसएलआर से खुद पर गोली चलाई। घटना के बाद कलेक्टर नम्रता गांधी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मृतक का नाम सालिक पात्रे बताया जा रहा है। उसे ईवीएम की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। इस दौरान उसने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि उसने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि मृत कांस्टेबल रूद्री लाइन में पदस्थ थे।

घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गइ है। पुलिस आरक्षक के साथियों और ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!