रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर में तेज आवाज में डीजे व धुमाल बजाने वालों पर पुलिस ने चलाया अभियान 7 डीजे दुमाल जब्त

संवाददाता :-सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के साथ-साथ ध्वनि विस्तारक यंत्रों का भी इस्तेमाल कर करने वालो पर कार्रवाई की है। प्रशांत अग्रवाल एवं कलेक्टर रायपुर शौरभ कुमार द्वारा आज ध्वनि प्रदूषण व मानक स्तर से अधिक शोरगुल करने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों डी.जे. वाहनों, धुमाल आदि पर कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों व मजिस्ट्रेट को दिए गए थे,

जिसके पालन में कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली द्वारा 1 प्रकरण, थाना पुरानी बस्ती द्वारा 2 प्रकरण, थाना डी.डी.नगर द्वारा 1 प्रकरण, थाना खमतराई द्वारा 1 प्रकरण तथा थाना आमानाका द्वारा 1 प्रकरण इस प्रकार
सिविल लाइन द्वारा कुल 7 प्रकरणों में डी.जे. संचालकों पर कोलाहल अधिनियम के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही इनके डी.जे., अन्य वाद्य यंत्र तथा वाहन जप्त किये गए है।

उक्त समस्त डी.जे. बारात के दौरान सड़क पर बिना अनुमति के एवं तेज आवाज में बजा कर ध्वनि प्रदूषण कर रहे थे। इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!