गरियाबंदछत्तीसगढ

पुलिस ने 52 गुम मोबाइल को वापस कर लोगों को दिए तोहफा

गरियाबंद, न्यूज धमाका:-  पुलिस अधीक्षक जे आर. ठाकुर के द्वारा 52 गुम मोबाइल को वापस कर लोगों को दिए तोहफा। जिले में लगातार मोबाइल गुमने की सूचना प्राप्त होने पर सायबर सेल एवं स्पेश टीम को निर्देश कर गुम मोबाइल की लोकेशन लेकर गुमे हुऐ मोबाइल का सही लोकेश ट्रेश कर 52 गुम मोबाइल को प्राप्त कर किया गया। जो सायबर सेल एवं स्पेशल टीम की मदद से 52 गुम मोबाइल लोगों को वापस किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों को बधाई दी उन्होंने कहा की मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर बहुत तकलिफ होती है। इस लिए अपने मोबाइल को सही रूप से सहेज कर सुरक्षित रखे। गरियाबंद सायबर सेल की मदद से इस प्रकरणों की कार्यवाही जिले में चालू रहेगा।

किसी भी व्यक्ति की मोबाइल गुम एवं चोरी होने की सूचना स्थानीय पुलिस को जरूर दे। गरियाबंद पुलिस द्वारा मोबाइल को ढूंढने की हर संभव कोशिश की जायेगी। इस कार्य में साइबर सेल से प्रधान आरक्षक सतीश यादव, आरक्षक तरुण यादव एवं स्पेशल टीम से प्रधान आरक्षक अंगद राव, प्रधान आरक्षक चूड़ामणि देवता, प्रधान आरक्षक जय प्रकाश मिश्रा, आरक्षक सुशील पाठक, आरक्षक रवि सिन्हा, आरक्षक यादराम ध्रुव, आरक्षक हरीश साहू का कार्य सराहनीय रहा हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!