रायपुरछत्तीसगढ

अभिरक्षा से फरार विचाराधीन बंदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता:-सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- थाना तरेगांव जंगल जिला कबीरधाम के अपराध क्रमांक 34/19 धारा 302, 201, 34 भादवि. के विचाराधीन बंदी चमरू सिंह टेकाम पिता कमल सिंह टेकाम उम्र 35 वर्ष निवासी लरबक्की थाना तरेगांव जंगल जिला कबीरधाम जो केन्द्रीय जेल रायपुर में निरूद्ध था 23.10.2020 को बंदी चमरू सिंह टेकाम का केन्द्रीय जेल रायपुर में स्वास्थ्य खराब होने से उपचार हेतु डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया था अस्पताल में उपचार के दौरान बंदी चमरू सिंह टेकाम सुरक्षा में तैनात जेलकर्मी को चकमा देकर फरार हो गया था।

जिस पर बंदी चमरू सिंह टेकाम के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 100/2020 धारा 224 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गोलबाजार के नेतृत्व में थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा फरार आरोपी की लगातार पतासाजी कर उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी चमरू सिंह टेकाम पिता कमल सिंह टेकाम उम्र 35 वर्ष निवासी लरबक्की थाना तरेगांव जंगल जिला कबीरधाम को थाना तरेगांव क्षेत्र जिला कबीरधाम से गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!