रायपुरछत्तीसगढ

हर रोज की तरह विधायक उपाध्याय द्वारा सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा का किया गया शुभारंभ रायपुरा एवं कोटा में

संवाददाता:-सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक मई मजदूर दिवस के रूप में बोरे- बासी की घोषणा कर छत्तीसगढ़ की सभ्यता और संस्कृति को जीवित करने का काम किये है।जिस बोरे-बासी को लोग भूल गए थे आज उसे पुनः स्थापित करने का काम किये है विधायक विकास उपाध्याय ने सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा के द्वारा विभिन्न वार्डो में दौरा कर रहे है।आज कोटा एवं रायपुरा में दौरा कर स्थानीय लोगो एवं कार्यकर्ताओ को लेकर बोरे-बासी के साथ वार्ड दौरे की किये शुरुवात।

संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा लगातार चल रही है इसके साथ ही में स्वयं सब कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगो के साथ दौरा करेंगे इस बोरे-बासी का कार्यक्रम रायपुरा एवं कोटा में किया गया।बोरे-बासी का श्यामा चरण की समाधि को हाथ जोड़ बोरे-बासी का लिया।

विधायक विकास उपाध्याय ने कहा:- बोरे-बासी हमारी संस्कृति और सभ्यता की धरोहर पहचान है

बोरे-बासी हमारी संस्कृति और सभ्यता की धरोहर पहचान है।विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े हुए है और उसी संस्कृति को जीवित रखने मजदूर दिवस के दिन मई माह को बोरे- बासी के नाम कर दिए।बोरे-बासी सेहत के लिए अमृत-तुल्य है इससे ब्लडप्रेशर, शुगर,एनिमिक एवं अन्य प्रकार की बीमारी नही होती।शरीर को पानी बराबर मिलता है।

बोरे-बासी में वाटर सॉल्युबल विटामिन पाए जाते ये जो गर्मी से बचाव कर डीहयड्रेशन दूर करने का काम करते है हम सब शहर में रहते है पर हमें अपने गांव की अपनी संस्कृति और सभ्यता का ध्यान स्वयं रखना होगा सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा के दौरान कोटा एवं रायपुरा में पानी की समस्या दूर कर समाधान किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!