जगदलपुरछत्तीसगढ

पुलिस ने 10 किलो गांजे के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है। थाना नगरनार को सूचना प्राप्त हुआ था कि किसी व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से गांजा की तस्करी उडीसा से छत्तीसगढ की ओर किया जा रहा हैं।

ALSO READ : अज्ञात कारण विदाई से पहले दुल्हन ने की ख़ुदकुशी , शादी घर मातम में बदला

सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरनार बुधराम नाग के नेतृत्व में महिला पुलिस अधिकारियों सहित टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था।

टीम के द्वारा छत्तीसगढ-उडीसा के सीमाक्षेत्र धनपुंजी में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था दौरान चेकिंग के एक बस को रोककर चेक किया गया जिसमें 01 महिला मिली जिसमें संदेह के आधार पर एक महिला को पकडा गया।

पूछताछ करने पर अपना नाम अनिशा शीषा निवासी सिमलीगुडा जिला कोरापुट, उडीसा का होना बताया। जिसकी महिला पुलिस अधिकारी के द्वारा विधिवत् तलाशी लेने पर 10 किलोग्राम गांजा मिला

आरोपिया का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधी में आने पर आरोपिया अनिशा शीषा के विरूद्ध थाना नगरनार में 20 (बी)एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपिया के कब्जे से 10 किलोग्राम गांजा, 1 नग मोबाइल जप्त किया गया है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमती 50, हजार-रूपये आंकी गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!