रायपुरछत्तीसगढ

बियर तस्करी करते 02 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज़ धमाका:- राजधानी के थाना मौदहापारा क्षेत्र में दोपहिया वाहन सवार दो व्यक्ति अपने पास बीयर रखें है तथा बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहें है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी मौदहापारा को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा वाहन एवं व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए वाहन एवं दोनों व्यक्तियों को एस.बी.आई. मुख्य शाखा, जयस्तंभ चैक के पास चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सुबोध साहू एवं जय साहू निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में बीयर रखा होना पाया गया। बीयर रखने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेज की मांग की गई परन्तु उनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी सुबोध साहू एवं जय साहू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखें 30 बाॅटल बीयर कीमती लगभग 6,000/- रूपये तथा बीयर तस्करी में प्रयुक्त दोपहिया वाहन को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 124/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी-

01. सुबोध साहू पिता कृष्णा साहू उम्र 27 साल निवासी मौली माता मंदिर के पास तेलीबांधा रायपुर।

02. जय साहू पिता संतोष साहू उम्र 21 साल निवासी मौली माता मंदिर के पास तेलीबांधा रायपुर ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!