छत्तीसगढरायपुर

2 देसी कट्टा व 6 जिंदा कारतूस के साथ अपचारी बालक सहित 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददता सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- विवरण विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा अवैध कार्य करने वालो पर नकेल कसने के लगातार दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं जिस पर अति० पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा उदयन बेहार के मार्गदर्शन में क्षेत्र में अवैध शस्त्र रखने वाले के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही करने हेतू अभियान चलाया गया है।

इसी तारतम्य मे थाना क्षेत्र में अवैध शस्त्र रखने वालो के विरूध्द आज दिनांक 20.02.2022 को मुखबीर की सूचना पर भावना नगर हीरा होटल पेट्रोल पम्प के पास अपचारी बालक द्वारा अवैध रूप से अपने कमर मे देशी कटटा रखा मिला एवं पेन्ट के जेब में 03 नग कारतूस रखा मिला एवं चण्डी नगर में आरोपी कामरान अली पिता कासम अली उम्र 25 वर्ष साकिन चण्डी नगर थाना खम्हारडीह रायपुर के पास कमर के पीछे देशी कटटा रखा मिला एवं पेन्ट के जेब में 03 नग कारतूस रखा मिला उक्त 02 नग कटटा एवं 06 नग कारतूस कुल किमती को जप्त कर धारा 25 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से कट्टा प्राप्ति के संबंध के पूछताछ जारी है|

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मंजूलता राठौर थाना प्रभारी थाना खम्हारडीह एवं स्टाफ स.उ.नि. रमेश यादव, प्र.आर-33 बच्चन सिंह ठाकुर आर. 1684 सचिन पाण्डेय, का विशेष योगदान रहा है।

गिरफ्तार आरोपी
1.कामरान अली पिता कासम अली उम्र 25 वर्ष निवासी चंडीनगर थाना खम्हारडीह
2.अपचारी बालक

जप्त सामग्री
2 नग देसी कट्टा और 6 नग कारतूस

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!