रायपुरछत्तीसगढ

गांजा पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने किया 01 आरोपी को गिरफ्तार

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी रायपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के साथ साथ अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी बिक्री करने वालों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित ए.सी.सी.यू. की टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु मुखबीर लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में 11 जून को सूचना प्राप्त हुई कि थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत सिलतरा फेस 1 स्थित गेट नंबर 01 के सामने एक व्यक्ति मोटर सायकल में बोरी में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी धरसींवा को आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी धरसींवा के नेतृत्व में थाना धरसींवा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं मोटर सायकल की पतासाजी करते हुए

व्यक्ति को पकड़ा गया पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम बंटी साहा निवासी कबीर नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकेे पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया

जिस पर आरोपी के कब्जे से लगभग 19 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा को उड़ीसा से लाना बताया गया है टीम के सदस्यों द्वारा बंटी साहा की चेकिंग के दौरान उसके पास 01 नग पिस्टल एवं 02 नग जिंदा कारतूस रखा होना भी पाया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा पिस्टल व जिंदा कारतूस को झारखण्ड से लाना बताया गया है।

आरोपी किसी कड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से पिस्टल एवं जिंदा कारतूस लेकर घुम रहा था, जिस पर आरोपी बंटी साहा के विरूद्ध पृथक से थाना धरसींवा में धारा 25 आम्र्स एक्ट
का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी –

बंटी साहा पिता निधर रंजन साहा उम्र 41 साल निवासी कबीर नगर थाना कबीर नगर रायपुर।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!