रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी में होगा कवि सम्मेलन 13 अगस्त से जन संस्कृति मंच के तत्वावधान में कविता पाठ, ये कवि होंगे शामिल

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- जन संस्कृति मंच की रायपुर इकाई की ओर से 13 अगस्त को ‘ शब्द प्रसंग ‘ के तहत एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया है. इसमें छत्तीसगढ़ के 10 उर्वर कवि स्थानीय वृंदावन हॉल सिविल लाइन में शाम साढ़े पांच बजे से अपनी कविताओं का पाठ करेंगे.

जिन कवियों को जन संस्कृति मंच ने ससम्मान आमंत्रित किया है उनमें जया जादवानी, विनोद वर्मा, आलोक वर्मा, कमलेश्वर साहू, जिया हैदरी, आभा दुबे, सुमेधा अग्रश्री, बुद्धिलाल पाल, वसु गंधर्व और विनोद शर्मा शामिल हैं. कार्यक्रम का संचालन लेखिका कल्पना मिश्रा करेंगी, वहीं कविता पाठ के के बाद समीक्षक इंद्र कुमार राठौर प्रत्येक कवि की कविताओं पर सारगर्भित वक्तव्य देंगे.

देश के चर्चित आलोचक प्रोफेसर सियाराम शर्मा, भुवाल सिंह, अंबरीश त्रिपाठी, अभिषेक पटेल, अशोक तिवारी, बृजेंद तिवारी, घनश्याम त्रिपाठी, पापा राव, वासुकि प्रसाद उन्मत, सुरेश वाहने, सुलेमान खान, नरोत्तम शर्मा, अमित चौहान, सृष्टि आलोक, आरती उपाध्याय, अखिलेश एडगर, डाक्टर दीक्षित, ऋषि गजपाल, किशन लाल और पत्रकार राजकुमार सोनी विशेष रुप से मौजूद रहेंगे.

जन संस्कृति मंच की रायपुर इकाई के अध्यक्ष आनंद बहादुर और सचिव मोहित जायसवाल ने इस अवसर पर सभी सुधि श्रोताओं, दर्शकों और साहित्यिकजनों से उपस्थित रहने की अपील की है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!