भिलाईछत्तीसगढ

भिलाई : शटर तोड़कर चोरी, सीसीटीवी में चोरों की तस्वीर हुई कैद

भिलाई न्यूज़ धमाका /// शहर के पावर हाउस मार्केट स्थित दो दुकानों में चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर गोल्ड व सिल्वर रिफाइनरी और सिल्वर वाइब्रेटर पालिश दुकान से ताला तोड़कर करीब 2 लाख रुपए का सोना-चांदी ले उड़े है।

जानकारी के मुताबिक, पावर हाउस जवाहर मार्केट में शुक्रवार की देर रात दो चोरों ने गोल्ड व सिल्वर रिफाइनरी और सिल्वर वाइब्रेटर पालिश दुकान में चोरी की उन्होंने पहले दुकान की शटर का ताला तोड़ा।

उसके बाद उसके अंदर जाकर वहां से 2 लाख से अधिक कीमत का सोना चांदी ले गए। चोरी की पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि 2 चोर दुकान का शटर तोड़ रहे हैं।

दुकान का संचालक शशिकांत फडतरे, वैशाली नगर का रहने वाला है। उसने बताया कि उसकी दुकान के अंदर तिजोरी में रखे एक तोला सोने का छोटा टुकडा, 1547 ग्राम शुद्ध चांदी का छर्रा, 1780 ग्राम चांदी के पायल, बर्तन, सिंदूर डिब्बा और अन्य चांदी के सामान चोरी हुआ है। पुलिस CCTV फुटेज के जारिये आरोपियों की तलाश कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!