रायपुरछत्तीसगढ

आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती कार्यकर्ताओं के लिए आयु-सीमा का पेंच, प्रांताध्यक्ष ने शासन को लिखा पत्र

रायपुर न्यूज़ धमाका /// महिला एवं बाल विकास विभाग ने हाल ही में सुपरवाइजर के 200 पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियां जारी की है। इन कुल 200 पदों में से 50 पदों के विरूद्ध आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाएगा। यानी भर्ती की परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाली 50 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उन 50 सीटों पर नियुक्त होंगी।

रिक्तियां जारी होने की खबर ने प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को खुश तो कर दिया था, लेकिन परीक्षा में शामिल होने के लिए आयु-सीमा सम्बंधी जो शर्तें तय की गई हैं, वह आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए निराशा का कारण बन गईं हैं। छत्तीसगढ़ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की प्रांताध्यक्ष पद्मावती साहू ने इस संबंध में शासन को एक पत्र लिखकर मांग की है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!