ग्वालियर

खराब दांत की बजाए, अच्छे दांत निकाल लिए: मंत्री से हुई डॉक्टरों की लापरवाही की शिकायत, फोर्स में जाने की तैयारी कर रहा है छात्र

ग्वालियर न्यूज़ धमाका // मध्य प्रदेश के ग्वालियर के जिला अस्पताल मुरार में डाक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. डॉक्टर ने 22 साल के छात्र अनिकेश शर्मा के खराब दांत की बजाए, अच्छा दांत निकाल लिया. डॉक्टरों ने शिकायत नहीं सुनी, तो मंत्री से मामले की शिकायत की गई है. इस दौरान परिजन मंत्री तुलसीराम सिलावट पर ही नाराजगी जाहिर करने लगे. जिस पर मंत्री ने कहा कि चिल्लाने से कुछ नहीं होगा. आपके बच्चे का पूरा इलाज कराया जाएगा. इसके साथ ही वो इस मामले की जांच भी कराएंगे.

खास बात यह है कि परिजन गलत दांत निकालने की शिकायत लेकर डॉक्टरों के पास पहुंचे, तो डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल से ही भगा दिया. लेकिन जब आज जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट जिला अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे, तो परिजनों ने छात्र के साथ पहुंचकर मामले की शिकायत की.

छात्र का कहना है कि वो फोर्स में जाने की तैयारी कर रहा है. ऐसे में उसका ठीक दांत निकाल दिया. जिससे वो फिजिकल तौर पर अनफिट भी हो सकता है. छात्र के पिता शिवशंकर का कहना है कि अस्पताल के हालात बेहद खराब है. कोई सुनने वाला नहीं है. जब मंत्री या कोई निरीक्षण करने आते है, तो सब कुछ ठीक बताया जाता है. उन्होने डॉक्टरों को लेकर गहरा आक्रोश जाहिर किया है. सख्त कार्रवाई की मांग भी की है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!