रायपुरछत्तीसगढ

ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले रायपुर पुलिस के जवान नीलाम्बर सिन्हा को संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने किया सम्मानित

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका :- ईमानदारी की मिशाल पेश कर पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले राजधानी रायपुर के पुलिसकर्मी नीलाम्बर सिन्हा को संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने सम्मानित किया बता दे कि बीते दिन राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट के पास 45 लाख रुपये से भरे हुए एक लावारिस बैग वहाँ ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी नीलाम्बर सिन्हा को मिलने की खबर मिली थी यदि वह पुलिसकर्मी चाहता तो इसकी जानकारी किसी को भी दिए बगैर वह उस धनराशि का उपयोग कर सकता था लेकिन ईमानदारी की मिशाल पेश करते हुए नीलाम्बर सिन्हा ने तत्काल अपने शीर्ष अधिकारियों को इसकी सूचना दी और पैसों से भरे उस बैग को सुपुर्द कर दिया विकास उपाध्याय आज उस ईमानदार पुलिसकर्मी का स्वागत करने स्वयं उसके कार्यक्षेत्र पहुँचे जहाँ नीलाम्बर सिन्हा को माला पहना और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सुबह का नाश्ता साथ में किया।

विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों में अपने मातृभूमि और कार्य के प्रति ईमानदारी निष्ठा और समर्पण का भाव सदैव रहा हैं और यही भाव हम छत्तीसगढ़िया की पहचान रही हैं नीलाम्बर सिन्हा के द्वारा दिये गए इस ईमानदारी के परिचय से आज पूरे छत्तीसगढ़ का नाम देश में रोशन हो रहा हैं साथ ही संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर वे मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से चर्चा करेंगे और ईमानदार पुलिसकर्मी नीलाम्बर सिन्हा को प्रोत्साहन सम्मान प्रदान करने हेतु आग्रह करेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!