रायपुरछत्तीसगढ

धान खरीदी फर्जीवाड़ा : कंप्यूटर आपरेटर सहित चार गिरफ्तार

रायपुर न्यूज़ धमाका /// तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित भिंभौरी के प्रबंधक तेज राम वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। समिति मर्यादित भिंभौरी में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर काम करते हुए टेकराम साहू ने वर्ष 2021-22 में अपने तीन अन्य सहयोगी साथियों तुकाराम साहू, वीरेंद्र कुमार धीवर, हेम कुमार धीवर के साथ मिलकर धान खरीदी कार्य में फर्जी नाम पर छलकपट पूर्वक धान विक्रय किया।

ALSO READ : तेज रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक बाउंड्रीवाल तोड़कर महिला डिप्टी कलेक्टर के आवास में जा घुसा

जानकारी के अनुसार टेकराम साहू ने साथियों के साथ मिलकर फर्जी नाम पर कूटरचना एवं छलकपट पूर्वक धान विक्रय किया। इसमें तीन पृथक कृषक का रकबा नाम, बिना उन कृषकों का सहमति के जोड़कर रकबा बढाया गया है। वहीं, किसानों का बैंक खाता ना देकर पैसा, अपने सहयोगी वीरेंद्र कुमार धीवर के खाता में दर्ज कराया गया। धान आवक टोकन संजय कुमार नायक के नाम पर काटकर धान विक्रय किया गया है।

वीरेंद्र के खाते में दो लाख 83 हजार 500 रुपये डाल दिए गए। इस प्रकार समिति के आपरेटर द्वारा कूटरचना कर नारायण के नाम पर फर्जी धान विक्रय कर शासन को तीन लाख 31 हजार 904 रुपये की निकाल लिए गए।

वहीं हेमकुमार के नाम पर राजस्व अभिलेखों में कृषक को 8.40 क्विंटल धान विक्रय करना था लेकिन एक बार 29.60 क्विंटल, 54.40 क्विंटल धान विक्रय किया गया है। एक लाख 62 हजार 960 रुपये दूसरे निकाल लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!