राजनांदगांवछत्तीसगढ

गंडई में संत समागम समारोह का किया आयोजन

गंडई,न्यूज़ धमाका :-नगर में संत समागम समारोह का आयोजन किया गया । समारोह का आयोजन बालक स्कूल के बाजू में खुशरो मैदान में किया गया है । कार्यक्रम में 3 राज्यों छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र से कबीरपंथीयों का आगमन हुआ । कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 10 जिलों से लोगो का नगर में आगमन हुआ । पूरी व्यवस्था के संचालन में 1 हजार लोगों का योगदान रहा । कार्यक्रम में लगभग 50 हजार कबीरपंथियों ने भाग लिया ।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस बुधवार को सुबह 8 बजे से गुरु महिमा पाठ एवं भेंट बड़ी माता साहिबा के द्वारा किया गया । 28 अप्रैल दिन गुरुवार को सुबह 8 बजे से गुरु महिमा पाठ, भजन सत्संग एवं परम पूजनीय माता साहिबा सुलक्षणा देवी द्वारा अमृतमय प्रवचन दिया गया । अंतिम दिवस 29 अप्रैल दिन शुक्रवार को प्रातः8 बजे से गुरु महिमा पाठ, भजन सत्संग एवं गुरु गोस्वामी डॉ. भानु प्रताप साहब के के करकमलों से सात्विक यज्ञ आनंदी चौका आरती व प्रसाद वितरण किया गया ।

नगर में गुरुवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया । कार्यक्रम में अमीन माता साहब मंडल को शब्दावली ग्रंथ अमीन माता साहिबा के द्वारा प्रदान किया गया ।

कार्यक्रम की योजना विगत 11 सालों से बनाई जा रही थी जिसे अब जाकर मूर्तरूप दिया गया । संत समागम का मुख्य उद्देश्य मनुष्य जीवन की संसार से मुक्ति है ताकि मानव अपने मूल स्थान चला जाये । समारोह के संरक्षक श्री सदगुरु कबीर धर्मदास साहब वंशावली प्रतिनिधि सभा दामाखेड़ा है । कार्यक्रम के व्यवस्थापक समस्त कबीरपंथी समाज, नवयुवक मंडल, अमीन माता महिला मंडल एवं समस्त परीक्षेत्रवासी परिक्षेत्र गंडई पंडरिया रहे। कार्यक्रम के आयोजक श्री सदगुरु कबीर प्रचार समिति पर क्षेत्र गंडई पंडरिया थे ।
बाईट डॉ एल आर जंघेल

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!