श्रीनगर

श्रीनगर आतंकी हमलों में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

श्रीनगर न्यूज़ आज आतंकवादियों के अलग-अलग हमलों में एक नागरिक की मौत हो गयी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. कारा नगर इलाके में आतंकियों ने माजिद अहमद गोजरी पर फायरिंग की. फायरिंग में गंभीर रूप से घायल माजिद को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी. शहर के सभी क्षेत्रों में अतिरिक्त तैनाती की गई है और विभिन्न क्षेत्रों में जांच तेज कर दी गई.कुछ ही घंटों में पड़ोस के बटमालू में एक अन्य नागरिक को निशाना बनाया गया अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मद शफी डार को गोली मारी गई. उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाले हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है एक और हमले में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश की है. इस हमले के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग में आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर जिले के केपी रोड पर सीआरपीएफ की 40 बटालियन के बंकर पर शाम छह बजकर 50 मिनट पर ग्रेनेड फेंका

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!