किरंदुल

कवासी लखमा ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन किरंदुल में

किरंदुल न्यूज़ आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शनिवार को दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में करोड़ों रुपए के विकासकार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने नगर पालिका में गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस दौरान बीजापुर के विधायक विक्रमशाह मंडावी समेत तमाम अधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। मगर क्षेत्रीय विधायक देवती कर्मा सहित पूरा कर्मा परिवार दूर रहा। बताया गया कि विधायक को कार्यक्रम में बुलाया भी गया था। इसके बावजूद वो कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं।देवती कर्मा के इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर मंत्री कवासी लखमा ने अपने भाषण​​​​​​​ के दौरान कहा कि इस कार्यक्रम में कर्मा परिवार का एक भी सदस्य नहीं पहुंचा है। यहां तक कि विधायक भी नहीं आईं इसका मुझे दुख है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!